ठंड में ये गलतियां आपकी स्किन को बना सकती हैं बेजान, मखमली त्वचा के लिए करें ये आसान काम

ठंड में ये गलतियां आपकी स्किन को बना सकती हैं बेजान, मखमली त्वचा के लिए करें ये आसान काम

सर्दियों का मौसम जहां गर्म कपड़ों और धूप की गर्माहट का एहसास देता है, वहीं इस मौसम की ठंडी हवाएं हमारी त्वचा की नमी छीन लेती हैं। जिस कारण त्वचा रूखी, बेजान और खुरदरी हो जाती है। इसलिए इस मौसम में अपनी स्किन का खास ख्याल रखना ज़रूरी है। आज हम आपको विस्तार से बताएंगे।

मॉइस्चराइजर

सबसे पहले बात करें मॉइस्चराइजिंग की। ठंड के मौसम में रोज़ाना नहाने के बाद और सोने से पहले एक अच्छा मॉइस्चराइजर या नारियल तेल लगाना त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा में नमी को बंद रखता है और रूखापन दूर करता है।

गुनगुने पानी से नहाए

गुनगुने पानी से नहाना चाहिए क्योंकि बहुत ज़्यादा गर्म पानी त्वचा के नेचुरल ऑयल्स को खत्म कर देता है। इसके अलावा नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइज़र लगाना चाहिए ताकि नमी लॉक हो जाए।

पानी पीए

पानी पीना सर्दियों में कम हो जाता है, जिससे शरीर के अंदर की नमी घटती है। इसलिए दिनभर में पर्याप्त पानी या हर्बल चाय पीते रहें ताकि त्वचा अंदर से हाइड्रेटेड रहे।

खानपान में भी ध्यान दें

खानपान में भी ध्यान दें विटामिन E, ओमेगा-3 फैटी एसिड और ऐंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीज़ें जैसे बादाम, अखरोट, एवोकाडो और हरी सब्ज़ियाँ स्किन को चमकदार बनाती हैं।

सनस्क्रीन लगाए

धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें। ठंड के मौसम में भी सूरज की किरणें त्वचा को नुकसान पहुँचा सकती हैं।

तनाव ना लें

अंत में, नींद और तनाव पर ध्यान दें। पर्याप्त नींद लेने और तनाव कम करने से त्वचा का नैचुरल ग्लो बरकरार रहता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *