Thalaivar 173: रजनीकांत-कमल हासन 46 साल बाद फिर आएंगे साथ नजर, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी!

Thalaivar 173: रजनीकांत-कमल हासन 46 साल बाद फिर आएंगे साथ नजर, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी!

साउथ सिनेमा के सुपर स्टार रजनीकांत-कमल हासन जल्द ही एक साथ नजर आने वाले हैं। अब फैंस बेस्रबी से दोनों ही स्टार को साथ में देखने का इंतजार कर रही है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल और कमल हासन द्वारा प्रस्तुत इस मेगा फिल्म का नाम है #Thalaivar173, जिसका निर्देशन लोकप्रिय फिल्मकार सुंदर सी करेंगे।

रजनीकांत और कमल हासन ने 1970 के दशक में अपने करियर की शुरुआत साथ की थी और दशकों बाद यह प्रोजेक्ट उनके रिश्ते को एक नए मुकाम पर ले जाएगा। यह फिल्म राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के 44 साल पूरे होने के मौके पर बनाई जा रही है। इस फिल्म का निर्माण स्वयं कमल हासन और आर. महेंद्रन कर रहे हैं, जबकि इसकी रिलीज की जिम्मेदारी रेड जायंट मूवीज संभालेगी। यह प्रोजेक्ट कई मायनों में ऐतिहासिक है एक ओर रजनीकांत का अनोखा करिश्मा और ऊर्जा, दूसरी ओर सुंदर सी का मनोरंजक निर्देशन और इन सबके पीछे कमल हासन की रचनात्मक दृष्टि। अब फैंस को बस इस फिल्म का इंतजार है।

जमकर ट्रेंड रहा #Thalaivar173


इस घोषणा के साथ सोशल मीडिया पर #Thalaivar173 ट्रेंड करने लगा है। फैंस इसे सदी का सबसे बड़ा सिनेमैटिक सहयोग” बता रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म न सिर्फ़ तमिल सिनेमा बल्कि पूरे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक माइलस्टोन साबित होगी।

रजनीकांत की बेस्ट फिल्में


रजनीकांत सिर्फ एक एक्टर हीं, बल्कि एक सिनेमाई लीजेंड हैं। फैंस उन्हें बाशा,शिवाजी: द बॉस, रोबोट, काला, जेलर, के लिए जानते है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *