शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य अपनी शादी के बाद से ही चर्चा का विषय बने हुए है। सोशल मीडिया पर लंबे समय से ऐसी अफवाहें उड़ रही है कि जल्द ही कपल के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शोभिता धुलिपाला अपनी शादी के बाद पहली बार मां बनने वाली हैं। आइए जानते हैं कि इसपर शोभिता के ससुर नागार्जुन ने क्या खुलासा किया है।
नागार्जुन ने दिया बयान
अभी तक शोभिता या नागा चैतन्य ने खुद इस प्रेग्नेंसी खबर की पुष्टि नहीं की है। जब नागार्जुन (नागा चैतन्य के पिता) से पूछा गया कि क्या उन्हें दादा बनने वाले हैं, तो उन्होंने ना तो साफ “हाँ” कहा, और ना ही “ना”, बस कहा,“जब सही समय होगा, तब बताऊँगा।” यह जवाब से अटकलें और बढ़ गईं। कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शोभिता के कुछ लुक्स और अपीयरेंस के कारण लोग अफ़वाहों को सच मान रहे हैं, लेकिन यह सब सिर्फ अटकलें हैं और कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला है। अब फैंस इस खास पल का बेस्रबी से इंतजार भी कर रहे हैं।
कब हुई थी कपल की शादी
शोभिता धुलिपाला ने साउथ अभिनेता नागा चैतन्य से 4 दिसंबर 2024 को शादी की थी। यह शादी हैदराबाद के Annapurna Studios में एक पारंपरिक तेलुगु समारोह के तहत संपन्न हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों ने लगभग दो साल तक डेटिंग के बाद शादी की थी। कपल की सगाई 8 अगस्त 2024 को हुई थी।

