
Anunay Sood Dies: दुबई के फेमस ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद (Anunay Sood). का 6 नवंबर 2025 को 32 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर को सुनकर उनके फैंस के बीच शौक की लहर दौड़ रही है। बता दें उनकी फैमिली द्वारा आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई है।
अनुनय सूद कोई आम इन्फ्लुएंसर नहीं थे, बता दें उन्हें फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में 2022, 2023 और 2024 में जगह मिली थी। उनके फॉलोअर्स, सोशल-मीडिया क्रिएटर्स और ट्रैवल कम्युनिटी में शोक की लहर दौड़ी है। बताया जा रहा है कि अनुनय इन दिनों अमेरिका के लास वेगास में थे और वहीं से उन्होंने 03 नवंबर को अपनी आखिरी पोस्ट शेयर की थी।अनुनय सोशल मीडिया पर ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर थे। उनके लगभग 14 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और यूट्यूब पर लगभग 3.8 लाख सब्सक्राइबर थे।
अनुनय के परिवार ने दी जानकारी
अनुनय के निधन की खबर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उनके परिवार ने लिखा- “हमें अनुनय सूद के निधन की खबर दुख के साथ शेयर करनी पड़ रही है। इस कठिन समय में हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप सहानुभूति दिखाएं और हमारी निजता का सम्मान करें। घर के बाहर भीड़ ना लगाएं। ईश्वर अनुनय सूद की आत्मा को शांति दे।’
क्या किया था लास्ट पोस्ट
अनुनय सूद ने अपने लास्ट पोस्ट में लिखा था कि- “यात्रा कभी खत्म नहीं होती, बस उड़ने के लिए नए आसमान मिलते हैं।” अनुनय सूद अपनी वीडियों के जरिए लोगों को ट्रिप की टिप्स देते थे और दुनिया की खुबसूरत जगहें दिखाते थे
