Mismached 4: ओटीटी पर लौट रही डिंपल-ऋषि की लव स्टोरी, वीडियो देख इमोशनल हुए फैंस

Mismached 4: ओटीटी पर लौट रही डिंपल-ऋषि की लव स्टोरी, वीडियो देख इमोशनल हुए फैंस

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज़ Mismatched-4 से जुड़ी खबर फैंस के लिए एक खुशख़बरी से कम नहीं है. लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Mismatched Season 4 की अनाउंसमेंट हो चुकी है और ये शो जल्द ही एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है. पहले तीन सीज़न को जिस तरह लोगों का प्यार मिला, उसके बाद चौथे सीज़न को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज़्यादा है, और बेस्रबी से इस सीज़न का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते है कि इस सीज़न को लेकर क्या जानकारी सामने आई है.

Mismatched सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, बल्कि ये आज की जनरेशन की दोस्ती, करियर की उलझनें, रिश्तों की सच्चाई और खुद को खोजने की जर्नी को बेहद सादगी से दिखाता है. डिंपल और ऋषि की केमिस्ट्री ने खास तौर पर दर्शकों को इमोशनल रूप से जोड़ा है. कभी उनके रिश्ते में कन्फ्यूज़न, कभी करियर को लेकर टकराव यही रियलनेस इस शो को खास बनाती है.

Mismatched Season 4 में क्या नया होगा?

Season 4 में कहानी और भी आगे बढ़ती नज़र आएगी. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार न सिर्फ रिश्तों में क्लैरिटी मिलेगी, बल्कि किरदारों का पर्सनल ग्रोथ भी साफ़ दिखेगा. साथ ही, नए ट्विस्ट और इमोशनल मोमेंट्स शो को और मज़बूत बनाएंगे. सोशल मीडिया पर भी लोग अपने पसंदीदा किरदारों को दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

इस सीज़न की अनाउंसमेंट के बाद से ही Mismatched एक बार फिर चर्चा में आ गया है. कॉलेज लाइफ, स्टार्टअप कल्चर और मॉडर्न रिलेशनशिप्स को जिस अंदाज़ में ये सीरीज़ दिखाती है, वही इसे युवाओं से जोड़ता है. अब बस इंतज़ार है इसकी रिलीज़ डेट का. इतना तय है कि Mismatched Season 4 एक बार फिर दर्शकों को हंसाएगा, रुलाएगा और अपने से जोड़ कर रखेगा.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *