क्रिसमस के मौके पर बनाएं डिलीशियस केक, घर पर आसानी से इस तरीके से करें तैयार

क्रिसमस के मौके पर बनाएं डिलीशियस केक, घर पर आसानी से इस तरीके से करें तैयार

क्रिसमस का त्योहार खुशियों, सजावट और मीठे केक के बिना अधूरा लगता है। लेकिन अगर आपके घर में ओवन नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। आप कुकर में भी बेहद स्वादिष्ट और सॉफ्ट केक बना सकते हैं। यह रेसिपी आसान है और खास तौर पर क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट है।

सामग्री:

मैदा – 1 कप
पिसी चीनी – ¾ कप
दूध – ½ कप
तेल या पिघला हुआ मक्खन – ½ कप
बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा – ¼ छोटा चम्मच
वैनिला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
कोको पाउडर – 2 बड़े चम्मच
ड्राई फ्रूट्स / चॉकलेट चिप्स – 2 बड़े चम्मच

केक बनाने की विधि:

सबसे पहले कुकर या भारी तले की कढ़ाही में नमक डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर गरम करें। सीटी और रबर हटा दें। अब एक बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर छान लें। दूसरे बाउल में चीनी और तेल को अच्छी तरह फेंटें, फिर दूध और वैनिला एसेंस मिलाएं। अब धीरे-धीरे सूखी सामग्री इसमें मिलाएं और स्मूद बैटर तैयार करें। अंत में ड्राई फ्रूट्स डालें।

केक टिन या स्टील के बर्तन में घी लगाकर बैटर डालें और पहले से गरम कुकर में रखें। ढक्कन बंद करें और धीमी आंच पर 35–40 मिनट पकाएं। टूथपिक डालकर चेक करें, अगर साफ निकले तो केक तैयार है।

परोसने का तरीका:

केक ठंडा होने पर ऊपर से चॉकलेट सॉस, क्रीम या ड्राई फ्रूट्स से सजाएं। इस क्रिसमस घर पर बना यह बिना ओवन का केक सभी का दिल जीत लेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *