पिता से गले लग फूट-फूटकर रोई तान्या मित्तल, बोली- मैंने आपका नाम नहीं लिया

पिता से गले लग फूट-फूटकर रोई तान्या मित्तल, बोली- मैंने आपका नाम नहीं लिया

तान्या मित्तल बिग बॉस की शुरुआत से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल का एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी ज्यादा भावुक नजर आ रही है। इस वीडियो में तान्या अपने पिता से गले लगकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। यह दृश्य न सिर्फ भावुक कर देने वाला था, बल्कि पिता–बेटी के रिश्ते की गहराई को भी बखूबी दर्शाता है। तान्या की आंखों में आंसू थे और शब्दों में पछतावा। उन्होंने रोते हुए कहा, “पापा, मैंने आपका नाम नहीं लिया,” और यही बात उनके दिल का बोझ साफ जाहिर कर रही थी।

तान्या ने साफ किया कि उन्होंने जानबूझकर कभी अपने पिता का नाम इस्तेमाल नहीं किया और न ही उन्हें किसी विवाद में घसीटना चाहा। पिता ने भी बेटी को सीने से लगाया। यह पल दिखाता है कि चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, पिता का सहारा हमेशा मजबूत रहता है। सोशल मीडिया पर यह भावुक दृश्य तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पिता–बेटी के इस सच्चे रिश्ते की तारीफ कर रहे हैं।

कब शो से बाहर हुई तान्या

तान्या मित्तल बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में 7 दिसंबर 2025 के ग्रैंड फिनाले के दौरान शो से बाहर निकल गईं। वो फाइनल ट्रॉफी की दौड़ से चौथे स्थान से बाहर हुईं। तीन कंटेस्टेंट — गौरव खन्ना, फ़रहाना भट्ट और प्रणीत मोरे फिनाले के लिए आगे बढ़े। जिसमें गौरव खन्ना की जीत हुई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *