सर्दियों का मौसम आते ही तापमान गिरने लगता है, और शरीर को अंदर से गर्म रखने की ज़रूरत बढ़ जाती है। इस वक्त सिर्फ गर्म कपड़े ही नहीं, बल्कि सही ड्रिंक भी हमारे शरीर को ठंड से बचाने और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ठंडी हवाओं के बीच जब एक कप गरम पेय की खुशबू फैलती है, तो न सिर्फ शरीर को राहत मिलती है बल्कि मन भी तरोताज़ा हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि ठंडी में आपको कौन-कौन से ड्रिंक पीना चाहिए।
अदरक-तुलसी की चाय
ठंड भगाने और गले की खराश से राहत देने में असरदार। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। दिन में 1–2 बार पीना फायदेमंद है।
हल्दी वाला दूध
हल्दी शरीर को अंदर से गर्म रखती है और इम्यूनिटी बढ़ाती है। रात को सोने से पहले पीने से नींद अच्छी आती है और सर्दी-जुकाम दूर रहता है।
ग्रीन टी या हर्बल टी
इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर से टॉक्सिन्स निकालते हैं। वजन कंट्रोल करने और स्किन हेल्थ के लिए भी अच्छी है।
नींबू-शहद वाला गुनगुना पानी
सुबह खाली पेट लेने से पाचन सुधरता है और शरीर डिटॉक्स होता है। सर्दी-जुकाम से बचाव में मदद करता है।
बादाम या ड्राई फ्रूट मिल्क
इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और हेल्दी फैट्स भरपूर होते हैं।बच्चों और बुजुर्गों के लिए सर्दियों में बहुत फायदेमंद है।
काढ़ा (घरेलू हर्बल ड्रिंक)
तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, अदरक और शहद से बना काढ़ा इम्यूनिटी बूस्टर होता है। दिन में एक बार पीना सर्दी-जुकाम से सुरक्षा देता है।

