Harish Rai Death: नहीं रहे KGF के ‘खासिम चाचा’, 55 साल की उम्र में कैंसर से हुआ निधन

Harish Rai Death: नहीं रहे KGF के ‘खासिम चाचा’, 55 साल की उम्र में कैंसर से हुआ निधन

Harish Rai Death: कन्नड़ फ़िल्म जगत के प्रसिद्ध एक्टर हरीश राय (Harish Rai) का 6 नवंबर 2025 को निधन हो गया है। इस खबर को सुनकर फैंस के बीच काफी ज्यादा शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार हरीश राय लंबे समय से थायराइड कैंसर (स्टेज 4) से जूझ रहे थे। एक्टर का इलाज बेंगलुरु के Kidwai Memorial Institute of Oncology अस्पताल में चल रहा था, लेकिन वे कैंसर जैसी बीमारी से जंग जीत नहीं पाए।

हरीश राय KGF: Chapter 1 और KGF: Chapter 2 फिल्मों में कासिम चाचा के किरदार से जाना जाता थे। इस रोल को निभाकर उन्होंने इस किरदार में जान भर दी थी। निधन की खबर के बाद सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि वह पिछले तीन साल से कैंसर से पीड़ित थे। साथ ही उन्होंने खुलासा किया था कि फिल्म ‘KGF’ में लंबी दाढ़ी उन्होंने इसलिए रखी थी ताकि गले की सूजन को छुपा सकें।

इन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं एक्टर


हरीश राय कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर थे। वो कन्नड़ फिल्मों में नेगेटिव रोल करने के लिए जाने जाते थे। केजीएफ के अलावा उन्होंने ‘जोड़ी हक्की’, ‘तयव्वा’, ‘संजू वेड्स गीता’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।

इन सितारों का भी कैंसर के कारण हुआ निधन


टीवी एक्टर विभु राघवे का 2 जून 2025 को स्टेज 4 कोलोन कैंसर से निधन हुआ था। रविकुमार मेनन का भी 4 अप्रैल 2025 को लंग कैंसर से निधन हुआ था। प्रिया मराठे का भी 31 अगस्त 2025 को लंबे समय तक कैंसर से लड़ने के बाद निधन हो गया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *