सच्ची घटना पर बनीं ये साउथ की 5 हॉरर फिल्में, रूह कंपा देगी हर एक की खौफनाक कहानी

अगर आप सस्पेंस और हॉरर फिल्मों (Horror Movies) के शौकीन हैं, तो ये 5 फिल्में आपकी नींद उड़ा देंगी। आपको ये 5 फिल्में लाइफ में एक बार जरूर देखनी चाहिए। आइए जानते हैं वो फिल्में कौन-कौन सी है।

रत्नासन (Ratsasan)

यह तमिल सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म एक सीरियल किलर की खौफनाक कहानी है। इस फिल्म को आप भूलकर भी अकेले मत देखें। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक पुलिस अफसर कैसे एक स्कूल गर्ल्स को मारने वाले किलर को पकड़ता है, यह फिल्म आपको हर सीन पर डर महसूस कराएगी। एक बार आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

13B: Fear Has a New Address

आर. माधवन की यह फिल्म अलौकिक घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक परिवार को पता चलता है कि टीवी पर चलने वाला शो उनके घर में घटने वाली घटनाओं की सच्चाई दिखा रहा है। हर सीन में डर और रहस्य का माहौल है। इस फिल्म को देखकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे।

द्रिश्यम (Drishyam)

इस फिल्म के बॉलीवुड वाले पार्ट को भी फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। यह मलयालम फिल्म भले ही एक थ्रिलर ड्रामा हो, लेकिन इसके साइकोलॉजिकल मोड़ आपको अंदर तक झकझोर देते हैं। एक पिता अपनी फैमिली को बचाने के लिए किस हद तक जा सकता है, यह देखने लायक है।

उग्रम् (Ugramm)

यह कन्नड़ फिल्म बदले और हिंसा की ऐसी कहानी है जो आपकी नसों में सनसनी दौड़ा देगी। फिल्म की जोरदार एक्शन और डार्क कहानी इसे और ज्यादा भयानक बनाती हैं।

ई (E)

यह तेलुगू हॉरर-थ्रिलर फिल्म अलौकिक शक्तियों पर आधारित है। फिल्म के दृश्य और संगीत इतने शानदार बनाते हैं कि देखने के बाद भी देर तक डर बना रहता है। लाइफ में एक बार आपको ये फिल्म देखनी चाहिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *